SSO ID Rajasthan – राजस्थान राज्य के नागरिक सिर्फ एक SSO Login ID बनाकर 100 से ज्यादा सरकारी सेवाओं / योजनाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. राज्य के नागरिकों को एक यूनिक Single Sign On Identity प्रदान किया जाता हैं. जिससे वह सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आसानी से पहुच सकें.
एसएसओ आईडी के लिए SSO Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद आपको एक SSO ID प्रदान किया जाता हैं. इस SSO ID लॉगिन के माध्यम से सरकारी सेवाओं / योजनाओं तक आसानी से पहुच सकते हैं.
| SSO रजिस्ट्रेशन | SSO ID लॉगिन |
| SSO ID Portal Rajasthan | Forgot Password |
| Forgot SSOID |
SSO ID क्या हैं?
SSO ID एक विशिष्ट डिजिटल पहचान प्रणाली हैं. जो उपयोगकर्ता को एक ही आईडी के माध्यम से सभी सरकारी सेवाओं तक पहुच प्रदान करती हैं. अब उपयोगकर्ता को विभिन्न सरकारी सेवाओं तक ऑनलाइन पहुचने के लिए अलग – अलग यूजर नाम और पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ती हैं.
SSO ID लॉगिन प्रक्रिया सुरक्षित होने के साथ पारदर्शी हैं. इससे राजस्थान राज्य सरकार के 100 से ज्यादा सरकारी सेवाओं और योजनाओं से संबंधित पोर्टल तक आसानी से पहुचा जा सकता हैं.
SSO Portal Rajasthan Overview
| पोर्टल का नाम | SSO Rajasthan |
| लॉन्चिंग वर्ष | 2013 |
| लॉन्च किया | राजस्थान राज्य सरकार |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sso.rajasthan.gov.in/ |
| हेल्प डेस्क नंबर | 0141-5153222, 0141-5123717 |
| ईमेल आईडी | helpdesk.sso@rajasthan.gov.in |
SSO Portal राजस्थान के मुख्य उद्देश्य
राजस्थान SSO Portal का उद्देश्य एक ही SSO ID लॉगिन के द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं तक ऑनलाइन आसानी से पहुच प्रदान करना हैं. SSO Portal लॉगिन के द्वारा एक बार Sign-In करके नागरिक बिना कार्यालय गए अनेकों कार्य घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं.
राज्य के नागरिकों, सरकारी कर्मचारी और उधोग को एक ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 100 से ज्यादा सरकारी सेवाओं और योजनओं का लाभ प्रदान करना हैं.
SSO ID के लाभ
- विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक SSO ID का इस्तेमाल करके प्राप्त कर सकते हैं.
- विभिन्न सेवाएँ का लाभ प्राप्त करने के लिए अलग – अलग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं होती हैं.
- एसएसओ पोर्टल को कोई भी आम नागरिक सरलता से उपयोग कर सकता हैं.
- घर बैठे ही चौबीसों घंटे सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.
- यह प्रणाली आ जाने से सरकारी कार्यालयों में भीड़ कम हो चुकी हैं. और नागरिकों को सरकारी सेवाएँ तेजी से उपलब्ध हो रही हैं.
- नागरिकों का समय और धन बच रहा हैं.
- SSO के माध्यम से सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
SSO Portal पर उपलब्ध सेवाएं
जब SSO Portal पर अपना ID और पासवर्ड बनाकर लॉगइन कर लेते हैं. तब आप विभिन्न विभागों के कई सेवाओं तक पहुच सकते हैं. नीचे कुछ विभाग और सेवाओं की लिस्ट दी गई हैं.
- e-Mitra
- Bhamashah
- Raj e-Vault
- Raj SSP
- GST Portal
- Business Registration
- GST Home Portal
- Property Registration
- Online FIR
- Job Fair Portal
- Aayushman Aarogya Yojna
- Arms License
- IFMS-RajSSP
- e-Learning
- Bhamashah Rojgar Srijan Yojana
- Attendance MIS
- Employment Opportunities
- e-Dharti and Apnakhata
- e-Devasthan
- SSO Rajasthan E-pass
- e-Mitra Reports
- Bhamashah Card
- e-Learning
- Bank Correspondence
- Change of Usage of Land
- BPAS – Building Plan Approval System
- Revenue Court System
SSO Portal पर पंजीकरण पात्रता मानदंड
- आवेदक को राजस्थान का निवासी होना चाहिए. और उसकी उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा होनी चाहिए.
- जिस औधोगिक, व्यापारिक संस्थान या व्यक्ति के पास Business Registration Number (BRN) हैं. वह अपना SSO Portal पर पंजीयन कर सकता हैं.
- वह राज्य के सरकारी कर्मचारी जिसके पास राज्य बीमा एवं भविष्य निधि संख्या (SIPF) हैं.
SSO ID पंजीकरण के लिए दस्तावेज
SSO Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होना आवश्यक हैं.
- Jan Aadhaar Card
- Bhamashah card
- Aadhar card
- Facebook account
- Google account
SSO ID Registration की प्रक्रिया
SSO Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान हैं. SSO ID Registration करने के लिए आवेदक के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ आवश्य होना चाहिए.
- सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर Register here विकल्प पर क्लिक करें.

- रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास दो कैटेगरी विकल्प दिखाई देते हैं. आप पहले विकल्प Citizen/Udhyog का चुनाव करें.
- Citizen/Udhyog
- Govt. Employee

- फिर से आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं. Jan Aadhaar और Google इनमे से Jan Aadhaar विकल्प को सेलेक्ट करके अपना जनाधार नम्बर को दर्ज करे. और Next पर क्लिक करें.

- जन आधार में जो आपका नाम हैं. उसे सेलेक्ट करें.

- जन आधार ई केवाईसी के लिए चेक बॉक्स को चेक करके “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें. आपका जो मोबाइल नम्बर जन आधार से लिंक हैं. उस पर एक OTP आएगा. उसको दर्ज करें. और “ओटीपी मान्य करें” पर क्लिक करें.

- अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड जो रखना चाहते हैं उसे दर्ज करें. और Register बटन पर क्लिक करें.

- आपका SSO ID Registration सफलतापूर्वक हो जाता हैं. अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से SSO लॉगिन कर सकते हैं.

एसएसओ पोर्टल पर SSO ID लॉगिन प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर Login to RajSSO विकल्प पर क्लिक करें.
- अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करके कैप्चा कोड को सही से भरकर Login बटन पर क्लिक करें.

- आपका सफलतापूर्वक एसएसओ पोर्टल पर SSO ID लॉगिन हो जाता हैं. और आपके सामने आपके प्रोफाइल पेज प्रदर्शित हो जाती हैं.
Merge SSO Login ID
आपके पास पहले से Citizen SSO ID हैं. और आपने Govt. Employee SSO ID भी बना लिया हैं. तो आपके पास एक से ज्यादा SSO ID हो जाता हैं. इसलिए आपको अपने आईडी को मर्ज करना होता हैं.
पहले SSO Login ID मर्ज की प्रक्रिया आसान थी. आप SSO Portal को Login करके अपने प्रोफाइल पेज पर जाकर SSO ID को डीएक्टिवेट कर सकते थे. लेकिन वर्तमान में नियम बदल चूका हैं.
अब SSO ID को मर्ज करने के लिए विभाग ने एक फॉर्म जारी किया हैं. जिसे भरकर उसके साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज़ को सलग्न करना हैं. उसके बाद पीडीऍफ़ बनाकर अपने जिले के SSO हेल्प डेस्क को ईमेल करना हैं. फॉर्म का पीडीऍफ़ लिंक नीचे दिया गया हैं. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
Government SSO ID Updation Form PDF
SSO Rajasthan Mobile App
राजस्थान सरकार ने SSO Raj मोबाइल ऐप भी लंच किया हैं. जिसे आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे SSO ID और पासवर्ड से लॉगइन करें. और सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त करें.
SSO ID Help Desk
Helpline Number – 0141-5153222 or 0141-5123717
E-mail ID – helpdesk.sso@rajasthan.gov.in
FAQs
SSO ID कितने दिनों के लिए मान्य होता हैं?
SSO ID मान्य की कोई समय सीमा नहीं होती हैं. यह असीमित समय के लिए वैध रहता हैं. उपयोगर्ता को SSO ID का पासवर्ड समय – समय पर बदलते रहना चाहिए.
क्या राजस्थान के सभी नागरिकों का SSO ID होना आवश्यक हैं?
वैसे तो राजस्थान राज्य के सभी नागरिकों के लिए SSO ID आवश्यक नहीं हैं. फिर भी सभी के पास अपना SSO ID होना चाहिए. क्योकि एसएसओ आईडी के अनेकों लाभ हैं. आप सरकार की 100 से ज्यादा सेवाओं और योजनओं तक ऑनलाइन आसानी से पहुच सकते हैं. घर बैठे ही सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ता हैं.
SSO ID का क्या अर्थ हैं?
SSO (सिंगल साइन-ऑन) आईडी एक डिजिटल विशिष्ट पहचान हैं. इसके मदद से राजस्थान राज्य के 100 से ज्यादा सरकारी विभाग के सेवाओं तक ऑनलाइन आसानी से पहुचा जा सकता हैं. अलग – अलग विभाग के सेवाओं के लिए अलग से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ता हैं. सिर्फ SSO ID लॉगइन पासवर्ड के मदद से सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ ऑनलाइन घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं.
SSO ID कौन – कौन बना सकता है:
राजस्थान के सभी निवासी जो सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं. वह अपना SSO ID बना सकते हैं. इसके लिए उनके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज़ होने चाहिए.
- राजस्थान के नागरिक
- व्यवसाय मालिक
- राजस्थान सरकार के कर्मचारी
- शैक्षणिक संस्थान
- स्वास्थ्य सुविधाएं