SSO ID Recover – यदि आप अपना SSO ID और Password को भूल गए हैं. याद नहीं आ रहा हैं. तो घबराने की कोई बात नहीं. क्योंकि आप अपने एसएसओ आईडी पासवर्ड को ऑनलाइन फिर से दुबारा पुनःप्राप्त कर सकते हैं.
इस लेख में Citizen, Udyog, Govt Employee एसएसओ आईडी पासवर्ड को ऑनलाइन कैसे प्राप्त करते हैं. इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे लेख में दी गई हैं. जिससे आप घर बैठे ही खुद से ऑनलाइन अपने SSO ID और Password को प्राप्त कर सकें. और सभी सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ प्राप्त कर सकें.
Forgot SSO ID को एक्सेस करने की प्रक्रिया
- SSO ID और Password रिकवर करने के लिए अधिकारिक पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ.
- होमपेज पर Login to Rajsso विकल्प पर क्लिक करें.

- इस पेज पर I forgot my digital identity लिंक को क्लिक करें.

- अब आपके सामने forgot Password का फॉर्म प्रदर्शित हो जाता हैं. जिसमे तीन विकल्प Citizen, Udyog और Govt. Employee दिखाई देते हैं. इनमे से अपने अनुसार सेलेक्ट करें.

- आपको अपने अनुसार Aadhaar, Jan Aadhaar और Google के विकल्प को सेलेक्ट करना हैं.
- अब मांगी गई जानकारी को दर्ज करके सबमिट कर देना हैं. उसके बाद अपना नया पासवर्ड दर्ज करके सेव कर लेना हैं. अब आप अपने अकाउंट को लॉगइन कर सकते हैं.
- अगर आप Udyog कैटेगरी से आते हैं. तो आपको आधार और SA का विकल्प दिखाई देता हैं. इसमें से अपने अनुसार सेलेक्ट करके SSO ID Recover कर सकते हैं.
- Govt. Employee कैटेगरी से आते हैं. तो आप SIPF नंबर दर्ज करके अपना SSO ID Recover कर सकते हैं.
SMS के द्वारा SSO ID Recover करें
- आप अपना SSO ID भूल चुके हैं. तो मोबाइल नम्बर से SMS भेज कर अपनी SSO ID Recover कर सकते हैं.
- आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर जो पहले एसएसओ आईडी पासवर्ड बनाते समय उपयोग किया था. उस नम्बर से आपको एक SMS भेजना होगा.
- SMS में RJ SSO लिखकर 9223166166 पर भेजना होगा.
- कुछ ही सेकेण्ड में आपको अपनी SSO ID से संबंधित सभी विवरण आपके मोबाइल पर SMS द्वारा प्राप्त हो जाता हैं.