SSO ID Registration – राजस्थान राज्य सरकार की सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए SSO ID की आवश्यकता पड़ती हैं. क्योंकि आप एक ही एसएसओ आईडी का उपयोग करके लगभग राजस्थान राज्य सरकार के सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
इस लेख में एसएसओ आईडी के लिए एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं. उसकी स्टेप बाई स्टेप सभी प्रक्रिया दी गई हैं.
SSO ID Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज
एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होना चाहिए.
- Jan Aadhaar Card
- Bhamashah card
- Aadhar card
- Facebook account
- Google account
SSO ID Registration की प्रक्रिया
- एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकारिक पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ.
- होमपेज पर Register here विकल्प को क्लिक करें.

- आपको तीन विकल्प Citizen, Udyog और Govt. Employee दिखाई देते हैं. आप जिस कैटेगरी में आते हैं. उसको सेलेक्ट करे.

- आपको अपने अनुसार Jan Aadhaar और Google के विकल्प को सेलेक्ट करना हैं.
- स्टेप बाई स्टेप मागी गई जानकारी को दर्ज करें. मोबाइल OTP द्वारा वेरीफाई करके Register बटन को क्लिक करें.
- आपका एसएसओ पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाता हैं. अब पोर्टल पर लॉगइन करके आप ऑनलाइन राजस्थान राज्य के सभी सरकारी सेवाओं का लाभ इस आईडी के द्वरा प्राप्त कर सकते हैं.
Citizen के लिए SSO ID Registration प्रक्रिया
- पहले अधिकारिक पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाएँ.
- होमपेज पर Register here विकल्प को सेलेक्ट करें.
- आपको दो विकल्प Citizen/Udhyog और Govt. Employee दिखाई देते हैं. आप इनमे से Citizen/Udhyog को सेलेक्ट करें.

- अब आपको Jan Aadhaar और Google का विकल्प दिखाई देगा. आप यहाँ पर Jan Aadhaar को सेलेक्ट करें और जनाधार नम्बर को दर्ज करके Next पर क्लिक करें.

- जन आधार में जो नाम हैं. उसको सेलेक्ट करें.

- जन आधार ई केवाईसी के लिए चेक बॉक्स को चेक करके “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें. आपका जो मोबाइल नम्बर जन आधार से लिंक हैं. उस पर एक OTP आएगा. उसको दर्ज करें. और “ओटीपी मान्य करें” पर क्लिक करें.

- जो यूजर आईडी और पासवर्ड रखना चाहते हैं. उसको दर्ज करके Register बटन पर क्लिक करें.

- आपका SSO ID Registration सफलतापूर्वक हो जाता हैं. अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से SSO लॉगिन कर सकते हैं.

Govt. Employee – SSO ID Registration प्रक्रिया
- सरकारी कर्मचारी SSO ID Registration के लिए Govt. Employee विकल्प का चुनाव करें.
- अब आपके सामने SIPF विकल्प प्रदर्शित होता हैं. उस पर क्लिक करें.
- अब अपना SIPF नम्बर और पासवर्ड दर्ज करके NEXT पर क्लिक करें.
- आपकी Employee Details प्रदर्शित हो जाती हैं.
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करके वेरीफाई करें.
- अब जो यूजर आईडी और पासवर्ड रखना चाहते हैं. उसे दर्ज करके सबमिट करें. आपकी Govt Employee SSO ID सफलता बन जाती हैं.
Helpdesk
Email Id – helpdesk@rajasthan.gov.in
Toll Free Number – 0141-5123717, 0141-5153222
FAQ
SIPF नम्बर क्या हैं?
State Insurance Provident Fund (SIPF) यह एक यूनिक पहचान नम्बर होता हैं. जो सरकारी कर्मचारी को पहचाने में उपयोग किया जाता हैं.